देहरादून, मार्च 17 -- रुड़की। फार्मा अन्वेषण उत्तराखंड 2026 में छात्रों को फार्मेसी के बारे में विस्तार जानकारी दी गई। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल और एलाइड सांइसेज रूड़की की ओर से फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के सहयोग से फार्मा अन्वेषण उत्तराखंड 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के समस्त फॉर्मेसी कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र छात्र व फार्मा कंपनी के डेलीगेट ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष मोंटू कुमार एम पटेल ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान फार्मेसी के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी गई। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने वर्चुअल छात्रों को संबोधन किया। मुख्य अतिथि के साथ ही नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने छात्रों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.