देहरादून, अप्रैल 9 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के बीफार्म अंतिम वर्ष के 16 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं स्नातक फार्मेसी योग्यता परीक्षा एवं ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजिनियरिंग-2026 में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि विभाग के सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी। विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल फारुक ने कहा कि यह सफलता विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को दर्शाती है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह एवं कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी समेत विभाग के डॉ विजयज्योति ने भी विद्यार्थियों को ...