फार्मासिस्ट व प्रदूषण नियंत्रण संयुक्त संवर्ग की भर्ती परीक्षा संपन्न
लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को फार्मासिस्ट के 564 और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) के 93 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की। दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुईं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने सोमवार को इसकी जानकारी साझा की। इसके मुताबिक फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में 25859 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पात्र पाया गया था। इनमें 22643 (87.56%) ने परीक्षा दी और 3216 (12.44%) ने छोड़ी। प्रदूषण नियंत्रण संयुक्त संवर्ग की परीक्षा 2143 (65.68%) ने परीक्षा दी और 1120 (34.21%) ने छोड़ी। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फार्मासिस्ट परीक्षा के लिए 114 सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट और इसे कराने के लिए 345 कार्मिकों को लगाया गया था। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्ट व प्रदूषण नियंत्रण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.