फतेहपुर, मई 13 -- फतेहपुर। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह आठ बजे से ओपीडी और इलाज शुरू होने के सरकारी दावों की हिन्दुस्तान ने बुधवार को पड़ताल की। जांच में कई केंद्रों पर अलग-अलग तस्वीर सामने आई। कहीं मरीजों को डाक्टरों का इंतजार करना पड़ा तो कहीं स्टाफ के भरोसे अस्पताल चलता मिला। कई केंद्रों पर डाक्टर निर्धारित समय के काफी देर बाद पहुंचे, जबकि कुछ अस्पतालों में सुबह से ही ओपीडी सुचारु रूप से चलती मिली। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर डाक्टरों की उपलब्धता न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग समय से सेवाएं शुरू होने का दावा करता रहा। विजयीपुर पीएचसी में डाक्टरों का इंतजार यह भी पढ़ें- सीएमओ के निरीक्षण में ड्यूटी के गायब मिले कर्मचारीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 9 ब...