इटावा औरैया, मई 31 -- इटावा। जिले में लंबे समय से डॉक्टरों की भारी कमी चल रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में दिनों दिन मरीजों की संख्या घट रही है।अगर कहा जाए तो अब यह आरोग्य मेले सफल होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले शुरू किए गए थे उनका लाभ आम जनता को पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान नें रविवार को जब आरोग्य मेलों की पड़ताल की तो कहीं पर फार्मासिस्ट मरीज देख रहे थे तो कहीं पर डाक्टर।कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर तो समय से पहले ही डॉ उठकर चले गए थे । जिले में 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक आरोग्य मेले आयोजित होते हैं । यह भी पढ़ें- डॉक्टर मिले और न ही बिजली-पानी की सुविधास्वास्थ्य केंद्रों की...