फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एमईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी परिसर में 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना' रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने क्विज, भाषण, पोस्टर, रंगोली, खेल और फूड स्टॉल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। शुक्रवार को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने फार्मासिस्ट शपथ ली। इसके बाद स्वास्थ्य जागरूकता रैली और स्किट प्रस्तुत की गई। एकता सेवा समिति ट्रस्ट के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। चेयरमैन अनिल अग्रवाल और डॉ. रोहित गर्ग ने विद्यार्थियों को समाज व स्वास्थ्य सेवा के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- भारथी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.