गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में सोमवार को फार्मासिस्टों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा जिले में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा के दौरान व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 6432 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया। सोमवार को 686 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केवल 5746 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने बताया कि हर केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक आयोजित परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। किसी केंद्र से किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्ट व प्रदूषण नियंत्रण संयुक्त संवर्ग की भर्ती परीक्षा संपन्न वहीं 14 स...