फार्मासिस्ट को फार्मेसी अधिकारी का नियम लागू करने की मांग
श्रावस्ती, जून 22 -- रत्नापुर। केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्टों का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी कर दिया है। लेकिन यह नियम उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया गया है। इसलिए नियम लागू करने की मांग की जा रही है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन श्रावस्ती के जिला महामंत्री सहदेव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि पदनाम परिवर्तन की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। अब केंद्र सरकार के आदेश के बाद फार्मासिस्टों को फार्मेसी अधिकारी के नाम से संबोधित किया जाएगा। वहीं वरिष्ठ फार्मासिस्ट को वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी कहलाएंगे। सहदेव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस नियम को लागू करने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.