फार्मासिस्ट के 564 पदों पर भर्ती के लिए 25859 देंगे परीक्षा
लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के 564 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए 25859 अभ्यर्थियों को पात्र पाया है। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने इस संबंध में सोमवार को सूचना जारी की। इसे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया है। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्ट के 564 पदों पर भर्ती के लिए 25859 देंगे परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.