बुलंदशहर, जनवरी 1 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में चोरों ने एक फार्मासिस्ट के घर के अंदर से अलमारी खोलकर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए गए। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला गिरधारीनगर निवासी मनोज कुमार जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं, जबकि उनकी पत्नी रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में हीरापुर स्थित परिषदीय स्कूल में अध्यापक हैं। उनकी पत्नी मायके गई हुई हैं। गुरुवार को फार्मासिस्ट अस्पताल से दोपहर ढाई बजे घर पहुंचे। मनोज कुमार घर के एक कमरे में टीवी देख रहे थे और उनका ममेरा भाई गौरव भारती घर की पहली मंजिल पर पढ़ाई कर रहा था। लगभग चार बजे वह उठकर घर के दूसरे कमरे में गए तो उन्हे सामान फैला मिला। कमरे में अलमारी खुली हुई थी। चोर घर से सोने के आभूषण और 86 हजार रुपये की नकदी ले गए। चोरी का पता चलने पर मोहल्ले के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.