गढ़वा, सितम्बर 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, फरठिया में विश्व फार्मासिस्ट दिवस और राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। फार्मेसी संकाय परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के मुख्य संरक्षक सह कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह व संरक्षक सह कुलपति प्रो. एमके सिंह ने पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुलाधिपति ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम होती है। मौके पर फार्मेसी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. मनीष दुबे ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाओं के वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दवाओं के सुरक्षित व तर्कसंगत उपयोग और समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में भी उनकी महत्वपूर...