भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों का इलाज डाक्टरों ने किया। उधर, सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने पीएसी मानिकपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ को पीएचसी पर तैनात अन्य कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी मेडिकल लीव पर है। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया इसके बारे में नहीं पता है। कर्मचारी और स्टाफ मौजूद पाये गए। पीएसी मानीपुर में तैनात आयुर्वेदिक डाक्टर विगत कुछ दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिसके लिए आयुर्वेदिक अधिकारी को पत्र लिखने को चिकित्सा अधीक्षक भदोही को निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- न्यू पीएचसी बदौसा: डॉक्टर गायब, फार्मासिस्ट ने किया इलाज पूनम सिंह आशा द्वारा लक्ष्य के साप...