फार्मासिस्ट अब कहलाए जाएंगे फार्मेसी ऑफिसर
बागपत, जून 23 -- बागपत। फार्मासिस्टों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार ने फार्मासिस्ट भर्ती, प्रमोशन एवं सेवा विनियम-2025 का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसियेशन के अनुसार यह फैंसला देशभर के फार्मासिस्टों के सेवा हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। नए सेवा विनियम के तहत फार्मासिस्ट का पदनाम बदलकर फार्मेसी ऑफिसर कर दिया गया है। संगठन का कहना है कि इससे फार्मासिस्टों की भूमिका और जिम्मेदारियों को नई पहचान मिलेगी। लंबे समय से इस बदलाव की मांग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- सरकार के फार्मेसी प्रमोशन कैडर गजट पर फार्मासिस्टों ने जताई खुशी यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों के नए वेतनमान को हरी झंडी पर जताई खुशी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.