अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का पांच सूत्रीय मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन जारी है। सोमवार को विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजे। पदोन्नति के अवसर न होने पर पहले एसीसी के रूप में पदोन्नति के पद का वेतनमान दस, 16 व 26 वर्ष पर देने, स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए पूर्व में सृजित 391 पदों को फिर से सृजित करने आदि की मांग की। यहां जिलाध्यक्ष डीके जोशी, मंत्री रजनीश जोशी आदि रहे। यह भी पढ़ें- 391 पदों की बहाली-पदोन्नति को फार्मासिस्टों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...