सहारनपुर, सितम्बर 27 -- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पुल खुमरान स्थित सभागार में इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन और फार्मासिस्ट वॉयस के संयुक्त आयोजन में फार्मासिस्टों ने मरीजों के हित और दवाओं की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने फार्मेसी क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। हाफिज उस्मान ने कहा कि मेडिसिन के क्षेत्र में फर्जीवाड़े के बीच फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने अच्छी गुणवत्ता वाली दवाएं बेचने और लोगों का साथ देने की अपील की। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने क्षेत्र की समस्याओं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...