पिथौरागढ़, अप्रैल 15 -- संतोष, पिथौरागढ़। डिल्मोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने तीन जिलों के फार्मासिस्टों के चारधाम यात्रा ड्यूटी व कुली भाडे के बिलों का भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। सरकार व शासन से जल्द लाखों रुपये के बिलों के भुगतान की मांग की। बुधवार को डिल्मोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। डिल्मोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केएस अधिकारी ने कहा कि अल्मोडा, नैनीताल, चंपावत के फार्मासिस्टों को पिछले वर्षों के चारधाम यात्रा ड्यूटी व कुली भाडे के लाखों रुपये के बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। तीन जिलों के कर्मियों के समर्थन में बांह में काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- बकाया भत्ते के लिए कुमाऊं के फार्मासिस्टों का आंदोलन शुरू महामंत्री गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि चार धाम यात्...