फार्मासिस्टों ने चिकित्सा सेवाओं में पूर्ण सहयोग का लिया संकल्प
शामली, सितम्बर 25 -- शामली। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय अपना घर आश्रम में रहने वाले 100 से अधिक प्रभुजनों को भोजन प्रसादी वितरित की। इसके बाद एक स्थानीय रेस्टोरेंट में गोष्ठी आयोजित कर फार्मासिस्टों की समस्याओं और हितों पर चर्चा की गई। गोष्ठी में जनपद के फार्मासिस्टों ने चिकित्सा क्षेत्र में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। फार्मासिस्टों ने कहा कि जनपद में फार्मासिस्टों की संख्या कम होने के कारण प्रत्येक फार्मासिस्ट पर कार्य का अत्यधिक दबाव है। बैठक में आपातकालीन ड्यूटी से फार्मासिस्टों को हटाने का प्रस्ताव भी रखा गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को बांटे फल फार्मासिस्टों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.