चम्पावत, अप्रैल 22 -- योगेश, चम्पावत। फार्मासिस्टों ने की चार धाम ड्यूटी का यात्रा भत्ता देने की मांग की है। उन्होंने तय कार्यक्रम के अनुसार काला फीता बांध विरोध जताया। मांग पूरी नहीं होने पर चार धाम ड्यूटी नहीं करने की चेतावनी दी। चम्पावत में बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने काला फीता बांध विरोध जताया। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और जिला मंत्री रोशन लाल ने बताया कि कुमाऊं मंडल के फार्मेसी अधिकारियों का चार धाम ड्यूटी का यात्रा भत्ता नहीं मिल सका है। बताया कि मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जिसके अनसार 15 से 25 अप्रैल तक काला फीता बांध विरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चम्पावत में फार्मासिस्टों ने विरोध जताया 26 अप्रैल से तीन मई तक सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन होगा। चार से 14 मई तक सुबह आठ से दस बजे तक ...