बागेश्वर, सितम्बर 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बागेश्वर इकाई अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलनरत हो गई है। मंगलवार को फार्मेसी अधिकारियों ने काला फीता बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया। जिलाध्यक्ष केवलानंद धौनी और मंत्री अनिल मेहरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन 17 अगस्त से आंदोलनरत है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे फार्मेसी अधिकारियों में नाराजगी और निराशा है।उन्होंने बताया कि फार्मेसी अधिकारियों को वर्षों की सेवा के बावजूद प्रथम पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है। कई कर्मचारी 34 से 35 वर्ष तक एक ही पद पर कार्य करने के बाद भी पदोन्नति से वंचित हैं। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों ने बांह में काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश उन्होंने वर्ष 2005-06 में स्वी...