लखनऊ, मई 6 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष से भेंट की। संगठन ने अपर मुख्य सचिव को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। अपर मुख्य सचिव ने जायज मांगों पर जल्द ही विचार करने का आश्वासन दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान एवं प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न ने कहा कि फार्मासिस्ट के पदनाम में परिवर्तन किया जाए। इसमें सरकार को कोई वित्तीय भार पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहा है। इस समस्या का समाधान किया जाए। संगठन के प्रवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि कैडर रिव्यू और चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों को भुगतना पड़ रहा है।इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.