हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी। राजकीय फार्मेसी सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर कुमाऊं कमिशनर दीपक रावत से मुलाकात की। कार्यकारी अध्यक्ष पवन पांडे के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने 2024 और 2025 की यात्रा ड्यूटी से जुड़े लगभग 20 लाख रुपये के लंबित बिलों का जल्द भुगतान करने की मांग की। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर तैनाती के दौरान होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। वहीं यात्रा सीजन में बार-बार ड्यूटी से बचने के लिए पूल में रखे गए फार्मेसी अधिकारियों के 63 पदों को क्रियाशील करने की मांग रखी। कमिश्नर ने ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...