फार्मासिस्टों के पदों को क्रियाशील करने की मांग
चम्पावत, अगस्त 29 -- योगेश जोशी,चम्पावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने फार्मासिस्टों के पदों को क्रियाशील करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। चम्पावत में डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने शनिवार को मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने बताया कि दस वर्ष की सेवा में प्रथम एसीपी का लाभ देने, उपकेंद्रों के 391 पदों को बहाल करने, फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 लागू करने,उड़ीसा व असम की तर्ज पर दवा देने का अधिकार देने और चारधाम यात्रा ड्यूटी के देयकों का भुगतान करने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा। कहा कि संगठन मांगों को लेकर पहले चरण में 31 अगस्त तक विभागीय अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजेगा। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: फार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.