सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिले में फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए नई पहल करते हुए साप्ताहिक जनसुनवाई शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कार्यालय में फार्मासिस्टों की शिकायतें और समस्याएं सुनी जाएंगी। एसोसिएशन की ओर से जिले के सभी फार्मासिस्टों को इस व्यवस्था की जानकारी दी गई है। जनसुनवाई में उन फार्मासिस्टों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन से जुड़े हैं और अपने पेशे के प्रति सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रदेश संगठन मंत्री रजत सैनी का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य फार्मासिस्टों के शोषण को रोकना और उनके कार्यों को सुचारु रूप से संचालित कराने में सहयोग देना है। बताया कि जनसुनवाई जिला कार्यालय, बेहट रोड स्थित गैस गोदाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.