आगरा, अप्रैल 8 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री, फार्मेसी काउंसिल उप्र के सदस्य डा. रवींद्र सिंह राना ने कहा कि फार्मासिस्टों की समस्या का समाधान कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। महामंत्री बनाए जाने के बाद बुधवार को एसएन मेडिकल कालेज में उनका स्वागत किया गया। साथियों ने मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष डा. मुकेश शर्मा, डा. राजीव उपाध्याय, डा. प्रवीन मिश्रा, डा. मुकेश सत्संगी, डा. रामनरेश परमार, डा. रामभक्त मिश्रा, डा. राकेश कुमार, डा. देवेन्द्र केसरी, डा. महेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...