फार्मासिस्टों की कमी से अस्पतालों में दवा वितरण प्रभावित
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली के कई अस्पतालों में फार्मासिस्टों को दवा वितरण की बजाय स्टोर, परचेज और अन्य प्रशासनिक कामों में लगाए जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। खिचड़ीपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री और जीबी पंत समेत कई अस्पतालों में दवा काउंटर पर फार्मासिस्टों की कमी के कारण मरीजों को दवा लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। करीब 650 करोड़ रुपये की खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पारदर्शिता के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद फार्मासिस्टों को स्टोर और परचेज की जिम्मेदारी दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- होम्योपैथी विभाग में फार्मासिस्ट नहीं, दवा वितरण प्रभावित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.