फार्मासिस्टों का पदनाम व वेतनमान संशोधन लागू किया जाए
लखनऊ, जून 29 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के हालिया राजपत्र के अनुरूप प्रदेश में भी फार्मासिस्टों के पदनाम और वेतनमान में संशोधन लागू करने की मांग की। एसोसिएशन के महामंत्री प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारत सरकार ने 10 जून 2026 को जारी राजपत्र के माध्यम से फार्मासिस्ट संवर्ग के पदनाम एवं वेतनमान में बदलाव किया है। उनका कहना है कि केंद्र और प्रदेश के बीच लागू टाई-अप व्यवस्था के तहत ऐसे निर्णय प्रदेश में भी लागू किए जाने चाहिए। इसलिए राज्य सरकार से इस संबंध में शीघ्र आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.