फार्माविजन के 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटेंगे देशभर के फार्मेसी विद्यार्थी
लखनऊ, सितम्बर 25 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। फार्माविजन का 13वां राष्ट्रीय अधिवेशन 26 और 27 सितंबर को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर के विभिन्न प्रांतों से फार्मेसी एवं संबंधित क्षेत्रों के 779 प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें 465 छात्र और 311 छात्राएं हैं। नेपाल से भी प्रतिनिधिमंडल अधिवेशन में सहभागिता करेगा। फार्माविजन के राष्ट्रीय संयोजक अपूर्व नन्दी ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा,विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं तथा क्षेत्र से जुड़े समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। अधिवेशन में विद्यार्थी, शोधार्थी और विशेषज्ञ अपने अनुभव एवं विचार साझा करेंगे।उन्होंने बताया कि फार्माविजन फार्मेसी विद्यार्थियों का अखिल भारतीय मंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.