भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी एवं माइक्रोबॉयोलॉजी के एक-एक चिकित्सक-शिक्षक की ड्यूटी पीएम (पोस्टमार्टम) के लिए लगी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने बताया कि फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. ब्रजेश कुमार व माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के डॉ. अविनाश सिंह को पोस्टमार्टम के लिए तैनात किया गया है। इस आशय का आदेश तीन अप्रैल को जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चूंकि वे प्राचार्य बन गये तो एफएमटी (फारेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सियोलॉजी) विभाग में प्रोफेसर का पद रिक्त हो गया। पहले से ही चिकित्सक-शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विभाग में कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इन दोनों चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इन दोनों चिकित्सकों को सप्ताह में एक-एक दिन पोस्टमार्टम करना होगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.