बिजनौर, जून 11 -- कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज में गुरुवार को 'टेक्स्ट बुक ऑफ फार्माकोग्नॉसी' पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन मनोज कुमार एवं बीएमएस कॉलेज के प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।यह पुस्तक कृष्णा फार्मेसी कॉलेजए बिजनौर के प्राचार्य डॉ. अंकित कुमार सैनी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अजीत कुमार द्वारा लिखी गई है।विमोचन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा विषय की जटिल अवधारणाओं को सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गौरतलब है कि डॉ. अंकित कुमार सैनी द्वारा पूर्व में भी फार्मेसी विषय से संबंधित अनेक पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं जो विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों म...