भागलपुर, जनवरी 21 -- प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। कार्य को गति प्रदान करने के लिए टीम लगाए गए हैं। जो अपने कार्य को गति प्रदान कर रहे हैं। कुछ तकनीकी बाधा के कारण किसानों का एफआर नहीं हो रहा है। जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने बताया कि प्रखंड में रजिस्ट्रेशन जमाबंदी वाले किसान, पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी का लगभग 90 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हो गया है। रसीद और आधार में मिसमैच की स्थिति में उनका फार्मर आईडी बनाने में परेशानी आ रही है। बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि जिले से छूटे हुए 7,538 लाभुकों का ई-केवाईसी करने हेतु 17 टीम लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.