औरैया, अप्रैल 27 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री योजना को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी ने सोमवार को ग्राम चिचौली और लुहियापुर में योजना की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं, क्योंकि भविष्य में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी रजिस्ट्री पूर्ण होगी। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि जिन किसानों के आधार कार्ड या खतौनी में त्रुटियां हैं, वे जन सेवा केंद्र के माध्यम से उन्हें ठीक कराते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी किसान को तकनीकी त्रुटियों के कारण योजना से वंचित न किया जाए, बल्कि आवश्यक दस्तावेज लेकर नियमानुसार संशोधन कराया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.