कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहटा खास में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों के पंजीकरण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री समय से पूरी कराई जाए। शिविर में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे, जहां उन्हें फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी दी गई। कई किसानों ने खतौनी में त्रुटि, आधार लिंकिंग और दस्तावेजों के सत्यापन जैसी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। यह भी पढ़ें- जगतपुर गांव में 14 किसानों की बनाई गई फार्मर आईडी इस पर खंड वि...