खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी के ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री का कार्य तेजी से घर-घर जाकर किया जा रहा है। हर पात्र किसान की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए टीम द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। जिससे शत प्रतिशत किसान सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। अगले 5 दिनों तक इस अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र किसान छूट न जाए और सभी की ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री समय पर पूर्ण हो सके। डीएओ अविनाश कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने से किसानों को योजनाओं की जानकारी समय पर मिलेगी और लाभ सीधे बैंक खाते में पहुंचेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...