फार्मर रजिस्ट्री व ईकेवाईसी मिशन मोड में करें पूरा : डीएम
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम कुमार गौरव ने बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री और किसानों के ईकेवाईसी अभियान की समीक्षा विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यालय कक्ष में की। उन्होंने दोनों कार्यों को मिशन मोड में करने का निर्देश दिया।उन्होंने इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाने का निर्देश दिया। इन शिविरों में फार्मर आईडी के लाभ को लेकर किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया। कहा कि सभी 373 पंचायतों में शिविर लगाने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारियों, जिला कृषि पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त विशेष पहल करें और किसानों को जागरूक करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.