बलरामपुर, जनवरी 5 -- बालरमपुर, संवाददाता। किसानों को डिजिटल पहचान उपलब्ध कराने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री योजना के तहत विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 5 से 10 जनवरी तक चलेगा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कलंदरपुर में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने मिलकर किसानों एवं ग्रामीणों का फार्मर रजिस्ट्री कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग किया। कैंप में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग के राजेंद्र कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री योजना के तहत किसानों की डिजिटल पहचान तैयार की जा रही है, जिससे उनका संपूर्ण विवरण सरकारी पोर्टल पर सुरक्षित रहेगा। इससे किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान और अन्य...