कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने तथा अवशेष किसानों की शीघ्र रजिस्ट्री सुनिश्चित करने को लेकर डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में ईको पार्क माती में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लगे समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक लगभग 63 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ विशेष अभियान चलाकर निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.