फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर तीन बीएओ का वेतन रोका
मोतिहारी, मई 14 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एग्री स्टैक परियोजना के तहत किसानों का फार्मर आईडी तैयार कराना सुनिश्चित करें। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रतिदिन क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से किसानों को उक्त योजना की जानकारी डोर-टू-डोर उपलब्ध करायें ताकि सभी किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा सके। यह निर्देश डीएम सौरभ जोरवाल ने गुरुवार को समीक्षा के क्रम दिया। समीक्षा में पाया गया कि फेनहारा, पीपराकोठी व बनकटवा प्रखंड में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इसपर डीएम ने काफी नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने उक्त प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक अवरूद्ध करने का निदेश दिया। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर तीन बीएओ का वेतन रोका फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान 30 जून तक निर्धारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.