मऊ, अप्रैल 26 -- मधुबन,हिन्दुस्तान संवाद। फार्मर रजिस्ट्री समेत अन्य राजस्व कार्यों में लापरवाही को लेकर शनिवार की शाम को उपजिलाधिकारी मधुबन ने चार लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही साथ चेताया कि शासन के निर्देशानुसार कार्य नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शासन के सख्त रुख के बाद जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन भी काफी चौकस हो गया है। मधुबन के उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश कार्यों में लापरवाही पर चार लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लेखपाल विजय यादव, धीरज सोनी, उमाशंकर यादव और रामसेवक चौहान के खिलाफ फार्मर रजिस्ट्री और अन्य राजस्व कार्यों में लापरवाही की शिकायतें मिली हैं। यह भी पढ़ें-...