बांका, जून 10 -- बांका, एक संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही को लेकर डीएम नवदीप शुक्ला ने चार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनका वेतन स्थगित करने का आदेश जारी किया है। बताया गया कि जिला प्रशासन, बांका द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सम्पादित करने हेतु दिनांक-07.06.2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। उक्त शिविर में सभी राजस्व कर्मचारी को आवश्यक निदेश एवं फार्मर रजिस्ट्री हेतु लक्ष्य प्रदान किए गए थे। आशुतोष कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय बांका, विपिन कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय बांका, विप्लव कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय फुल्लीडुमर एवं विश्वजीत कुमार चौहान, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय शंभूगंज द्वारा शिविर में शून्य फार्मर रजिस्ट्री किया गया। यह भी पढ़ें- लापरवाह 86 ...