चंदौली, मार्च 5 -- चंदौली, संवाददाता। किसान रजिस्ट्री अभियान में प्रगति की हकीकत परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने विभिन्न विकास खंडों में मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। नियामताबाद में निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। वहीं सेक्रेटरी का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर लापरवाही और कार्य में सुस्ती सामने आई। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी।नियामताबाद ब्लॉक के ग्राम लौंदा में स्थिति गंभीर पाई गई। यहां तैनात सचिव प्रमोद कुमार के कार्यक्षेत्र में किसान रजिस्ट्री का आज का कार्य शून्य मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीडीओ ने उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। साथ ही मनोज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.