फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, पांच पंचायत सहायकों पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फर नगर, जून 4 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज कर दिया है। अभियान का उद्देश्य हर किसान का डिजिटल डेटाबेस तैयार कर उन्हें सीधे सरकारी योजनाओं और अनुदानों का लाभ पहुंचाना है। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रशासन इस अभियान की नियमित समीक्षा कर रहा है और लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।अभियान में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले कार्मिकों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तहसील बुढ़ाना में तैनात कृषि विभाग के तकनीकी सहायक अक्षय कुमार को कार्य में कम प्रगति के चलते मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं, खतौली तहसील क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति न देने वाले 5 पंचायत सहायकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.