फार्मर रजिस्ट्री में राजस्व कर्मियों की कार्यशैली पर बिफरे किसान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। किसान दिवस में बुधवार को एक बार फिर किसानों ने कई समस्याओं को लेकर अफसरों के रवैये पर नाराजगी जतायी। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री में अंश निर्धारण का मामला उठाया गया। किसानों का आरोप है कि राजस्व कर्मी अंश निर्धारण में लापरवाही बरत रहे हैं। यही वजह है कि सैकड़ों किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
किसानों की समस्याएँ विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने किसानों की समस्याओं को सुना। प्रगतिशील किसान शिव प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुये कहा कि फार्मर रजिस्ट्री बनवाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसमेंं खतौनी में अंश निर्धारण नहीं हो पा रहा है। कई क्षेत्रों में राजस्व कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं और अंश निर्धारण नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर तहसील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.