अयोध्या, अप्रैल 13 -- तारुन। खतौनी धारक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिये सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जहां पहले कृषि विभाग को इसका दायित्व सौंपा गया था। वहीं अब इसमें राजस्व व पंचायत विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एडीओ कृषि अजय सिंह ने बताया कि कृषि विभाग सभी गांवो में शिविर के माध्यम से किसानों की फ़ॉर्मर रजिस्ट्री कर रहा था। इसके उपरांत डोर टू डोर दस्तक देकर लक्ष्य की पूर्ति के प्रयास किये जा रहे थे। इसके बावजूद किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी, क्योंकि गांवो की अपेक्षा प्राविधिक सहायक कम है। इससे उनकी पहुंच सभी किसानों तक नहीं हो रही थी। यह भी पढ़ें- डेड लाइन घोषित, 30 अप्रैल तक करें फार्मर रजिस्ट्री बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री 15 अप्रैल तक होनी है। लक्ष्य की पूर्ति के लिये लेखपाल, पंचायत सचिव,पंचायत सहायक...