मिर्जापुर, मई 1 -- पटेहरा,हिन्दुस्तान संवाद खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ मिश्र ने गुरूवार को फार्मर रजिस्ट्री अभियान में फिसड्डी छह ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि यदि समय से नोटिस का जवाब न मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि इन सचविों ने लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति की है। बीडीओ ने प्रत्येक ग्राम सचिव को 15 -15 किसानों का प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री करने का निर्देश दिया है। उन्होने बताया कि बृजबिहारी 54, विनोद कुमार 65,शोभारानी 67,प्रिया पांडेय,राजाराम और रामजी ने 69-69 फार्मर रजिस्ट्री अब तक किया है। सभी को तीन दिवस के अंदर अभियान में तेजी लाने के साथ लक्ष्य पूर्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है। कार्य में सुधार नहीं होने पर एक-एक दिन का वेतन रोकने की कार्यवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.