गाजीपुर, मई 3 -- सैदपुर। तहसील सभागार में रविवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार हिमांशु सिंह सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे। इस दौरान कार्य को शीघ्र, त्रुटिरहित और समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है। उन्होंने सभी राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक किसान का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सकेगा। साथ ही डाटा फीडिंग मे...