महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनरा में गेहूं खरीद व फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर बोरों के अभाव में खरीद शुरू न होने की बात सामने आते ही नाराजगी का इजहार किया। दो टूक में चेताया कि किसी भी सूरत में किसान को केंद्र से बिना गेहूं बेचे वापस नहीं लौटना चाहिए।बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सोनरा स्थित गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने डीएम को बताया कि बोरों के अभाव में अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इस पर डीएम ने तत्काल जिला खाद्य विपणन अधिकारी को फोन लगाया। सभी केंद्रों पर तत्काल बोरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। कहा कि क्रय केन्द्रों पर पेयजल और छाया जैसी बुनियादी सुविधाओं में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।पं...