सहारनपुर, फरवरी 16 -- मुख्य विकास अधिकारी सुमित आर महाजन ने जनपद में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करें। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम स्तर पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी किसान को जानकारी के अभाव में वंचित न रहने दिया जाए। अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.