सहारनपुर, जुलाई 17 -- सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री (डिजिटल किसान डेटाबेस) योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि जनपद में 3,44,019 किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 2,84,189 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जबकि 59,830 पंजीकरण शेष हैं। इस प्रकार जिले की उपलब्धि 82.61 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्य जल्द पूरा करने और सहारनपुर की प्रगति को राज्य के औसत से बेहतर...