मिर्जापुर, मई 4 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान में खामियां सामने आ रही है। किसानों ने अधूरी प्रविष्टियों को लेकर नाराजगी जताई है। कई गांवों के किसानों की शिकायत है कि पूरी जमीन का विवरण दर्ज नहीं किया गया है।
किसानों की शिकायतें किसानों का कहना है कि जिनकी जमीन एक से अधिक गांवों में है, उनकी अन्य गांवों की भूमि फार्मर रजिस्ट्री में शामिल नहीं की गई है। इससे उनका रिकॉर्ड अधूरा रह गया है। किसानों को आशंका है कि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अधूरी रजिस्ट्री से फसल बीमा, अनुदान और अन्य योजनाओं में दिक्कत आएगी। ग्रामीणों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री के दौरान टीमों ने जल्दबाजी में काम किया है। कई जगह सही तरीके से जानकारी नहीं ली गई। कुछ किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.