शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। फार्म रजिस्ट्री को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने छह से 15 अप्रैल तक अभियान के दौरान जिले के सभी किसानों का पंजीकरण कराने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर, कोटेदार और प्रधान से सहयोग लेकर किसानों को व्यक्तिगत रूप से प्रेरित करने और मिशन मोड में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया। मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.